फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सोसायटी संचालक पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप

Wed, 14 May 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर के अलग-अलग मोहल्लों के लोगों ने एक मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी संचालक पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। ओमप्रकाश वर्मा निवासी सर्वोदय नगर ने बताया कि वर्ष 2022 से उन्होंने अपनी मजदूरी में से बचाए गए रुपये जमा किए थे। बॉन्ड की तय अवधि पूरी होने पर जब वह रुपये मांगने गए तो संचालक ने अभद्र भाषा में बात करते हुए सभी को भगा दिया। पीड़ितों ने बताया कि जमा की रसीद, पासबुक व दस्तावेज उनके पास हैं, लेकिन संचालक रुपये लौटाने से इन्कार कर रहा है। धमकी भी दी जा रही है। परेशान होकर पीड़ितों ने पिलखुवा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें