सिंभावली। क्षेत्र के गांव वैठ निवासी कादिर ने थाने में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह अपने घर के लिए जा रहा था। रास्ते में तहेरे भाई ने उसे रोक लिया, जिसने बिना किसी कारण अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी उसके पास मौजूद 20 हजार रुपये छीनकर भाग गया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।