गढ़मुक्तेश्वर। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ पुलिस शुक्रवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान बहादुरगढ़-चांदनेर मार्ग पर सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसने पुलिस कर्मियों को देखकर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद थैले में 30 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम शाहरूख निवासी गांव वैरा फिरोजपुर जनपद बुलंदशहर बताया है। शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।