संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। जिले के 2.91 लाख घरों पर लगे डिजिटल मीटर अब जल्द ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर में तब्दील होंगे, इसके लिए हापुड़ के दो उप खंड अधिकारियों को सात दिवसीय ट्रेनिंग दी गई है। स्मार्ट मीटर बेहद आधुनिक फीचर से लैस होंगे, जो मोबाइल पर एप के जरिए भी जुड़े होंगे। बिजली चोरी समाप्त होगी, गलत बिलिंग प्रणाली का भी झंझट नहीं रहेगा। दस वर्षीय योजना को लेकर इन अधिकारियों को ट्रेंड किया गया है।
जिले के 2.91 लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति डिजिटल मीटर से दी जा रही है। सभी घरेलू, कॉमर्शियल कनेक्शन पर मीटर लग चुके हैं। नए कनेक्शन पर नलकूपों पर भी मीटर लगाया जा रहा है। इस व्यवस्था से बिजली का लाइनलॉस काफी हद तक घटा है। लेकिन मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी, रीडिंग स्टोर करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
इस समस्या से निजात पाने को अब पीवीवीएनएल ने हापुड़ के उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से आपूर्ति देने का निर्णय लिया है। इसकी कवायद शुरू हो गई है, समस्त डिजिटल मीटर को हटाया जाएगा, जिसके स्थान पर स्मार्ट मीटर से आपूर्ति मिलेगी। कवायद को पूरा करने के लिए दो एसडीओ को ट्रेनिंग दी गई है।
-इस तरह मिलेंगी सुविधाएं- *स्मार्ट मीटर प्रीपेड होंगे, जो मोबाइल की तर्ज पर रिचार्ज होंगे। *आर्मर्ड केबल से लैस होंगी लाइन। *कई कंपनियों की बिजली चुनने का होगा ऑपशन। *ओवर लोडिंग पर मीटर करेगा ट्रिप। *दिन और रात में समय के अनुसार रीडिंग के रेट परिवर्तित हो सकते हैं।
-एक साल से डिजिटल मीटर की कमी-
एक साल से डिजिटल मीटर की सप्लाई लगभग ठप पड़ी है। सिर्फ झटपट योजना में होने वाले कनेक्शन के लिए ही सप्लाई दी जा रही है। जिन लोगों के घरों में लगे मीटर छह महीने से खराब हैं, वह अभी भी बदले नहीं जा सके हैं। इस मामले का संज्ञान डीएम ने भी लिया है।
अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारियां चल रही हैं, ट्रेनिंग भी कराई जा रही है। जल्द ही उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से सप्लाई मिलेग।
डिजिटल मीटर की स्थिति
डिविजन मीटर उपभोक्ता
हापुड़ 98444
गढ़मुक्तेश्वर 98782
पिलखुवा 94566
अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारियां चल रही हैं, ट्रेनिंग भी कराई जा रही है। जल्द ही उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से सप्लाई मिलेग।