हापुड़। कृषि विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को जिलेभर में कीटनाशकों की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान छह नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापरक कीटनाशक उपलब्ध कराने के क्रम में ही यह कार्रवाई की गई है। जिले की तीनों तहसीलों में तहसीलदारों के साथ मिलकर कुल 24 दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानों से छह नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान दो दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए। जिन्हें चेतावनी जारी की गई है।