फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत का कहर: बारिश के बाद गिरी मकान की छत, छह बच्चियां मलबे के नीचे दबीं, दो बहनों की मौत, चार अन्य घायल

Mon, 10 Jul 2023 06:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

दोपहर में हल्की बारिश के दौरान सभी लोग घर के अन्य कमरों में थे, जबकि बच्चियां बाहर की ओर स्थित बैठक नुमा कमरे में खेल रही थीं।
विज्ञापन
घर की छत गिरने से दो बहनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ स्थित धौलाना थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से कमरे में खेल रहीं छह बच्चियां दब गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में मलबे से बच्चियों को निकाला, लेकिन तब चचेरी बहनों खुशी (11) पुत्री रहीसुद्दीन व माहिरा (6) पुत्री अलीमुद्दीन की मौत हो गई। जबकि चार अन्य बच्चियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे और मौके पर निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मजदूरी करने वाले तीन भाइयों का परिवार करीब 60 गज के मकान में रहता था। 
विज्ञापन

दोपहर में हल्की बारिश के दौरान सभी लोग घर के अन्य कमरों में थे, जबकि बच्चियां बाहर की ओर स्थित बैठक नुमा कमरे में खेल रही थीं, इसी कमरे की छत गिरने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें