सिंभावली। बाल श्रम उन्मूलन के तहत चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने छह प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दो बाल श्रमिक और चार किशोरों को कार्य मुक्त कराया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर चलाया जा रहा यह अभियान अभी जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाल और किशोर श्रमिकों से काम न कराएं, उन्हें पढऩे के लिए प्रेरित करें। अगर कोई संस्थान 18 साल से कम उम्र के बच्चों से कार्य कराता है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद