फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: श्रावस्ती से भागे प्रेमी युगल को सिंभावली पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। श्रावस्ती से शादी करने के लिए घर छोड़कर भागे प्रेमी युगल को सिंभावली पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में घूमते हुए पकड़ लिया। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने युगल को उनके सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात को सिंभावली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव बक्सर के निकट एक युवक और युवती को संदिग्ध अवस्था में घूमने की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और दोनों को अपने साथ लेकर थाने पहुंच गई। जहां की गई पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पड़ोसी युवती से तीन साल से प्रेम करता है। दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के परिजन उनकी शादी से खुश नहीं है, इसलिए दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया। पुलिस ने दोनों की बात सुनने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल को उनके परिजन अपने साथ ले गए हैं। दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें