फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंभावली : तेंदुए के फर्जी वीडियो पर वन विभाग की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव दत्तियाना के एक युवक ने बृहस्पतिवार को नवादा नहर पटरी के पास पांच तेंदुए देखने का दावा किया। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया। इसमें कार की रोशनी में तेंदुए सड़क पार करते दिख रहे थे। वीडियो वायरल होने पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। उन्होंने युवक से संपर्क कर जानकारी ली। पूछताछ में सामने आया कि वीडियो सिंभावली क्षेत्र का नहीं था, बल्कि किसी बाहरी इलाके का पुराना था। वन विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। फर्जी वीडियो प्रसारित करने और गलत सूचना देने के आरोप में सिंभावली थाने में तहरीर दी है। वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की। सीओ राहुल यादव ने बताया कि तहरीर पर जांच होगी। तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें