राज्य पुरुस्कार के लिए चयनित हुई शिक्षिका सुचि त्यागी।
हापुड़। धौलाना ब्लॉक के गांव पिपलैड़ा स्थित विद्यालय की शिक्षक शुचि त्यागी को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर शिक्षाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। शिक्षकों का नवाचार समेत तमाम बिंदुओं पर मूल्यांकन कर यह सूची तैयार होती है। शुचि त्यागी ने कहा कि बच्चों को ज्ञानवर्धक शिक्षा देने का हर संभव प्रयास करती हूं। बीएसए दीपा भाटी, खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। संवाद