हापुड़। निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही और लगातार अनुपस्थित रहने पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने दो बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। बूथ संख्या 51 की बीएलओ शुभा और बूथ संख्या 392 के बीएलओ असर मोहम्मद पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और जनगणना कार्य में सहयोग नहीं करने का आरोप है। दोनों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।