फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मांस की दुकानें कराई बंद, तिरपाल से ढके शराब के ठेके

Sat, 12 Jul 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कांवड़ यात्रा शुरू होते ही जिले में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मांस की दुकानें बंद कराने के साथ ही शराब की दुकानों को तिरपाल से ढकवाया गया है। एसडीएम ईला प्रकाश का कहना है कि जिले के कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाली 50 से अधिक मांस की दुकानों को बंद कराया गया और 70 से अधिक शराब की दुकानों को तिरपाल से ढकवाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस की टीमें होटल, रेस्तरां और ढाबों में चेकिंग कर रही हैं। संबंधित आदेशों का पालन कराने की जिम्मेदारी थाना निरीक्षक और चौकी प्रभारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें