वर्तमान में सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को मंडी सचिव नीलिमा गौतम ने निरीक्षण किया। जिसमें मंडी स्थित कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी, शंकर ट्रेडिंग कंपनी, गढ़ रोड स्थित गिरधारी नगर में, मूलचंद अशोक कुमार व चेतन फ्लोर मिल पर पहुंचकर स्टॉक व अभिलेख जांच की। इसमें से कुछ स्थानों पर गेहूं व सरसों के स्टॉक में रिकार्ड के हिसाब से अंतर पाया गया है। इस दौरान वेयरहाउस भी चैक किए गए। एक का ताला बंद मिला, उसके अभिलेख मंगाये गए हैं। उन्होंने बताया कि जहां कमी पाई गई है उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। संवाद