फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तलाक दिए बिना दूसरा निकाह करने का आरोप

Sat, 31 May 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी गुलबहार ने अपने पति पर तलाक दिए बिना दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। गुलबहार ने बताया कि 16 अप्रैल 2012 को उनका निकाह वसीम निवासी खुरैजी खास स्कूल वाली गली दिल्ली के साथ हुआ था। शादी के कुछ माह बाद से ही सास शकीला व उनका पति उसका उत्पीड़न करने लगे थे। कई बार सास व पति ने अपनी गलती मानकर उनसे माफी भी मांगी थी। 26 अप्रैल 2025 को एक बार फिर पति व सास ने उन्हें पीटा था। इसमें उन्हें चोट आई थी। ससुराल पहुंचे भाई ने ससुराल पक्ष को समझाने व एक माह बाद उनकी बहन को मायके से ले जाने की बात कहकर उन्हें ले आए थे। एक माह बाद पति उन्हें मायके लेने नहीं आया था। उन्हें बाद में पता चला कि उनके पति ने बिना तलाक दिए दूसरा निकाह कर लिया है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें