हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नूरबफान गंज निवासी सलीम जावेद ने बताया कि 22 फरवरी दोपहर 12 बजे उनके भाई अकील स्कूटी पर सवार होकर आनंद विहार स्थित लोहिया पार्क के पास किसी काम से जा रहे थे। पार्क के पास पहुंचने पर कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उनके भाई को प्रीत विहार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उनके भाई को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि भाई की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर के आधार पर पहचान कर जल्द कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।