फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डिवाइडर से स्कूटी टकराने पर पिता की मौत, पुत्र घायल

Fri, 02 Jun 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ के एनएच-09 स्थित नए बाईपास पर शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे गंगा स्नान कर लौट रहे पिता-पुत्र की स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला नर्मदापुरम के थाना व गांव पिपरिया के मूल निवासी द्वारिका प्रसाद (57 वर्षीय) अपने परिवार के साथ काफी समय से जिला गाजियाबाद के ज्ञानवती कॉलोनी में रह रहे थे। वह शुक्रवार की सुबह पुत्र संजीत उमरे के साथ स्कूटी पर सवार होकर ब्रजघाट से गंगा स्नान कर घर लौट रहा था। स्कूटी संजीत उमरे चला रहा था। जब वह बाबूगढ़ के एनएच-09 स्थित नए बाईपास पर पहुंचे तो स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गिर गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने द्वारिका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें