सिंभावली। जनपद मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव मैदपुर निवासी इसरार ने बुधवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। जहां से बुधवार को किसी काम से वह हापुड़ के गांव असौड़ा जा रहा था। रास्ते में हाईवे किनारे सिंभावली के गांव भोवापुर मस्ताननगर में स्थित एक बैंक के एटीएम बूथ से वह कुछ पैसे निकालने के लिए रुक गया।इसी दौरान बूथ में चार अंजान युवक भी घुस आए। जिन्होंने बातों में उलझा कर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। वहीं पिन की भी जानकारी कर ली। बूथ से जाने के कुछ ही देर बार मोबाइल पर उसके खाते से 72 हजार 999 रुपये की रकम निकाले जाने का मैसेज आया। थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद