फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बातों में उलझाकर 52 हजार ठगे

Wed, 12 Jul 2023 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव नवादा कलां निवासी रणजीत सिंह ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि 19 जून को वह गांव भोवापुर मस्ताननगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अपने खाते में 52 हजार रुपये जमा कराने के लिए गया था। बैंक परिसर में मौजूद तीन युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया। आरोपियों ने मदद करने के बहाने से 52 हजार रुपये उसके हाथ से ले लिए। पैसे गिनने के बाद युवकों ने उसे लौटा दिए और वहां से चले गए। जब वह काउंटर पर पहुंचा, तो पता चला कि आरोपी युवक उसे पैसों के स्थान पर कागज की गड्डी दे गए हैं। जिसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें