फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पड़ोसी दुकानदार की फोटो लगाकर हड़पे 25 हजार

Sat, 19 Aug 2023 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी दुकानदार का सोशल मीडिया पर फोटो लगाकर 25 हजार रुपये हड़प लिए। 25 हजार फिर से मांगने पर ठगी का पता चला। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


श्रीनगर निवासी श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि रात करीब सवा नौ बजे उसके मोबाइल पर मेसेज आया, जिस पर उनकी दुकान के बराबर वाले व्यक्ति का फोटो लगा था। मेसेज में उनसे 25 हजार रुपये की मांग की गई, जरूरत होने की बात कहने पर पीड़ित ने बार कोड के जरिए 25 हजार रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद एक फोटो एक्सीडेंट की भेजी और 25 हजार रुपये की मांग की गई। शक होने पर श्रवण कुमार ने उक्त व्यक्ति के घर जाकर देखा तो ऑनलाइन ठगी का पता चला। पीड़ित ने साईबर सेल में शिकायत कर, पैसे वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें