फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक सवार युवक ने महिला को झांसे में लेकर 20 हजार रुपये ठगे

Tue, 05 Dec 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर एक बाइक सवार युवक ने महिला को झांसे में लेकर उससे 20 हजार रुपये ठग लिए। कुचेसर चौपला निवासी इंद्रराज ने बताया कि मंगलवार को उसने बैंक से 20 हजार रुपये निकाल कर अपनी पत्नी बीरवती को रेत की गाड़ी वाले को देने के लिए दिए थे। इसके बाद वह अपने पुत्र के साथ किसी काम से हापुड़ चला गया। इसी बीच सुबह करीब सवा 11 बजे बाइक सवार युवक उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी से रेत की गाड़ी के रुपये देने की बात कहकर 20 हजार रुपये ले गया। उस समय घर में उसकी पुत्रवधू संगीता भी मौजूद थी। जानकारी करने पर पता चला कि रुपये लेकर जाने वाला कोई ठग था। इंद्रराज ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखे तो पता चला कि रुपये ले जाने वाला युवक बाइक पर हेलमेट लगाकर पहुंचा था। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीसीटीवी के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें