फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीमा हैदर के नाम पर ठगी का प्रयास

Fri, 28 Jul 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया हथकंडा ढूंढा है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के नाम का फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों को रिक्वेट भेजी जा रही है और बच्चों के इलाज के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान से आई सीमा हैदर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह सुर्खियों में बनी हुई हैं। साइबर ठगों ने सीमा हैदर को ही लोगों को ठगने का जरिया बना लिया है। गढ़ नगर के रहने वाले यूनुस चिंगारा और तहसील क्षेत्र के गांव झड़ीना के यूनिक त्यागी के पास सीमा हैदर के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। युनुस ने बताया कि उसने जल्दी-जल्दी में रिक्वेस्ट को मंजूर कर लिया। उसके बाद ऑडियो कॉल कर बच्चे बीमार होने की बात कहकर इलाज के लिए उससे दस हजार रुपये की मांग की गई। जिसके बाद वह समझ गए कि यह एक फ्रॉड आईडी है। बताया जा रहा है कि साइबर ठग रिक्वेस्ट भेज कर लोगों को चंगुल में लेकर ठगी का प्रयास कर रहे हैं हालांकि क्षेत्र में अभी तक कोई इनकी ठगी का शिकार नहीं हुआ है।

सीओ आशुतोष शिवम का कहना है। कि जागरूकता से ही साइबर ठगी की वारदातों से बचा जा सकता है। लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। यदि कोई अनजान नंबर से फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो उसे स्वीकार नहीं करना चाहिए। जल्द ही अभियान चलाकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। साइबर ठगी की शिकायत संबंधित थानों या फिर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें