फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रेम जाल में फंसाकर महिला से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मथुरा क्षेत्र निवासी महिला ने गढ़ के मोहल्ला निवासी युवक पर ठगी आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद मथुरा के थाना रामा क्षेत्र निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि गढ़ के एक मोहल्ला निवासी युवक से उसकी फोन पर पांच साल पहले बातचीत शुरु हुई थी। कुछ दिन बीतने के बाद आरोपी युवक ने उससे करीब 70 हजार रुपये ऑनलाइन मांगे, जिसने प्रेम जाल में फंसकर उसको 70 हजार रुपये दे दिए। पीड़िता ने बताया कि 2020 में आरोपी युवक उसके घर पहुंचा और उससे सोने की चेन मांग ली। पीड़िता ने फिर से विश्वास में आकर उसको सोने की चेन दे दी। लेकिन अभी तक आरोपी ने चेन और रुपये वापस नहीं किए। जिसके बाद पीड़िता बृहस्पतिवार को युवक की तलाश में गढ़ पहुंची, जहां युवक को फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं मिला । सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में जांच कराई जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें