फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय विहार कालोनी में पानी का संकट

Sat, 12 Mar 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पानी किल्लत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कालोनी में पाइप लाइन फटने से पानी का संकट खड़ा हो गया है। आलम यह है कि कालोनीवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हैंडपंप और सबमर्सिबल की मदद से पानी लेकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी में पानी की पाइप लाइन आए दिन टूटने से सैकड़ों परिवार परेशान हैं। शुक्रवार को भी बिजली घर के सामने पाइप लाइन फटने के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा। पालिका के कर्मचारियों ने आपूर्ति को बंद कर दिया। आपूर्ति बंद होते ही लोगों के घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया।

कालोनी निवासी पवन शर्मा का कहना है कि कई बार पाइप लाइन बदलवाने की पालिका अफसरों से मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। पाइप लाइन फटने के कारण आए दिन पेयजल संकट झेलना पड़ता है।
विज्ञापन


उधर, पालिका के सहायक अभियंता (जलकल) अनवर ख्वाजा का कहना है कि जिस जगह पाइप लाइन फटी है वहां कूड़ा डलता है। जेसीबी मशीन से कूड़ा उठाया गया तो पाइप लाइन फट गया। जिसे सही कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें