हापुड़। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम में पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा। टीम ने यहां से पनीर और क्रीम के नमूने लिए। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि रामपुर स्थित विजय कुमार यादव के पनीर निर्माण इकाई पर उनके नेतृत्व में छापा मारा गया। मौके पर पनीर और क्रीम के दो नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। मौके पर निरीक्षण के दौरान कोई परिसर में कोई अपमिश्रक भंडारित नहीं पाया गया। मौके पर कुछ कमियां पाई गईं। जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता और विपिन कुमार सिंह शामिल रहे।