गढ़मुक्तेश्वर। नववर्ष के प्रथम दिन क्षेत्र के गांव दौताई में ग्रामीणों ने दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें आसपास के क्षेत्र के विभिन्न गांवों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। पूर्व प्रधान मुनकाद अली गुड्डू ने बताया कि मोहम्मद फैजान ने सबसे तेज दौड़ लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर मोहम्मद कासिम और प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। सभी खिलाड़ियों का मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उत्साहवर्धन किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 सौ रुपये, द्वितीय विजेता को 1100 और तृतीय स्थान पर रहे युवा को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। संवाद