फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: केमिकल खरीद में जीएसटी के 2.93 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। एक केमिकल व्यापारी ने फर्म संचालक से लाखों रुपये का केमिकल खरीदा था। आरोप है कि व्यापारी ने केमिकल खरीदकर एसजीएसटी व सीजीएसटी के करीब 2.93 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र के चंडी मंदिर रोड स्थित मैसर्स डीडी केमिकल इंडस्ट्रीज फर्म में पार्टनर धीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि उसने गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड स्थित पांडव नगर स्थित मैसर्स शिवशक्ति केमिकल्स के संचालक उमेश शर्मा के जरिए वर्ष 2017 के अक्तूूबर माह से अगले साल मार्च तक कुल 16.19 लाख रुपये का केमिकल खरीदा था। केमिकल की बिक्री में एसजीएसटी व सीजीएसटी के करीब 2.93 लाख रुपये को जिला बड़ौत स्थित चिराग फर्टीलाईजर्स एंड केमिकल्स के संचालक विनय तोमर ने हड़प लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद न्याय के लिए पीडि़त ने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें