फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज शाम से भारी वाहनों का होगा रूट डायवर्ट

Fri, 18 Aug 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सावन मास के सातवें सोमवार के लिए मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बदांयू, संभल की तरफ से शिवभक्त ब्रजघाट पहुंचकर जल भरेंगे। इसके लिए शनिवार शाम से नेशनल हाईवे-9 पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा और वाहनों को डायवर्ट कर बुलंदशहर की तरफ से मुरादाबाद की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


सीओ यातायात स्तुति सिंह ने बताया कि ब्रजघाट में शनिवार की शाम से शिवभक्तों का आवागमन शुरु हो जाएगा। अमरोहा की तरफ से शिवभक्त ब्रजघाट पहुंचेंगे। गंगा जल भरने के बाद वहां से अपने गंतव्य को लौटना शुरु करेंगे। हाईवे-9 पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दिल्ली, नोएडा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को सोना पेट्रोल पंप से बुलंदशहर की तरफ से निकाले जाएंगे। वहीं गढ़ में स्याना चौपला से स्याना रोड की तरफ भेजे जाएंगे। अमरोहा की तरफ किसी भी भारी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी बैरियरों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है, जिससे कांवडिय़ों की सुरक्षित ढंग से आवागमन कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें