फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने चुराई नकदी व गहने

Thu, 04 May 2023 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर में अलमारी का ताला ठीक करने आए दो चाबी कारीगर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला श्रीनगर निवासी ब्रजपाल शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 28 अप्रैल की शाम करीब चार बजे दो लोग ताला ठीक करने व चाबी बनाने की आवाज लगाते हुए जा रहे थे। उनके घर की लोहे की अलमारी का एक लॉकर खराब था। दोनों आरोपियों में से एक अधेड़ उम्र व दूसरा जवान था। दोनों कमरे में रखी सेफ को खोल कर ताला ठीक कर रहे थे। वह भी कमरे में ही मौजूद थे और पत्नी भी घर पर थी। लेकिन आरोपियों ने अलमारी में अंदर बने लॉकर का ताला अपनी मास्टर चाबी से खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने निकाल लिए। इसके बाद दोनों थैलों में चोरी का माल रख कर यह कहते हुए निकल गए कि इसका लॉक खराब है नया लॉक लाकर कल लगा देंगे। अब उनकी पत्नी ने बाद में अलमारी का लॉकर खोला तो देखा कि कुछ गहने और नकदी गायब थे। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिये और आसपास के सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें