फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 16 लाख से बनेगी वार्ड 15 की सड़क, काम शुरू

विज्ञापन
ब्रजघाट के वार्ड १५ में सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ करते पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी। संवाद
विज्ञापन
ब्रजघाट। सोमवार को गंगानगरी के वार्ड 15 के मोहल्ला गड्ढा में बनने वाली सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ। पालिका चेयरमैन राकेश कुमार बजरंगी ने पंडित उमेश पांडेय द्वारा कराए गए विधिवत पूजन के उपरांत फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि पूर्व सभासद आशा राघव के मकान के पास स्थित सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त थी, इस कारण स्थानीय लोगों और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही थी। पालिका बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया है, इसमें करीब 16 लाख रुपये की लागत आएगी। इस दौरान पूर्व सभासद महेश बंसल, अरुण गौड़, रमन शर्मा, ओमप्रकाश पहलवान, रामपाल सिंह, अरुण गौड, कलवा,गौरव मिश्रा, जतिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें