फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश से गढ़ में नेशनल हाईवे कई स्थानों पर धंसा

Thu, 06 Jul 2023 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश से हाईवे-9 कई स्थानों पर धंस गया है। जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए हादसे का डर बना हुआ है। रात के अंधेरे में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है, लेकिन एनएचएआई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


हापुड़ से लेकर मुरादाबाद तक हाईवे चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। गढ़ में स्याना चौपला तक कागजों में कार्य पूरा हो चुका है। जबकि गढ़ में कई स्थानों पर सड़कें धंसी हुई है, वहीं कई स्थानों पर नाले भी नहीं बन पाए हैं। बारिश से और ज्यादा मुसीबत बढ़ गई है, हाईवे पर कई स्थानों पर सड़कें धंस गई है। दिल्ली, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, सीतापुर, बरेली समेत अन्य शहरों को आने जाने वालों के लिए इसी नेशनल हाईवे से आवागमन होता है, लेकिन एनएचएआई की कार्यदायी संस्था इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। वहीं कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है, शिवभक्त पैदल चलने के अलावा वाहनों से भी आवागमन करते हैं। ऐसे में हादसे का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

कोट -

इस संबंध में जांच के लिए टीम भेजकर धंसे हुए स्थानों की मरम्मत कराई जाएगी, जिससे किसी को आवागमन में परेशानी न हो सके। - अनुज कुमार जैन, पीडी एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें