फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 48.52 लाख से चार गांवों में बनेंगी सड़कें और नाली

Thu, 19 Oct 2023 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के चार गांवों में 48.52 लाख रुपये से सांसद निधि से सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है। सरकार द्वारा शहरों के विकास के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस क्रम में धौलाना ब्लॉक के चार गांवों में सांसद निधि से सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम नरेना में तीन अलग-अलग स्थानों पर 19.06 लाख से गांव में सीसी रोड व नाली, गांव भावा में दो स्थानों से 18.70 लाख रुपये से सीसी व नाली निर्माण, आलमपुर में नान मार्ग से सुनील शर्मा के मकान तक 8.06 लाख से व बदनौली में रुपेश के मकान से मोदीनगर रोड तक 2.70 लाख की लागत से नाली का निर्माण होगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है, दिवाली के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। तीन माह के अंदर ठेकेदार को कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें