फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का ईनामी व टॉप टेन बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर पुलिस व बाइक सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दस हजार का ईनामी एवं टॉप टेन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से जिला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर से चोरी हुई बाइक व अवैध असलाह बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने घायल बदमाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी सुमित तोमर शनिवार की देर रात बझैड़ा नहर पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच दो युवकों को बाइक पर आता देख पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक सवार युवक रुकने के बजाए पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार एक युवक के पैर में गोली लगी और दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ के दौरान घायल युवक की पहचान रिजवान निवासी सालेपुर कोटला के रुप में हुई है। जोकि थाना हाफिजपुर थाना से चोरी के एक मामले में वांछित चल रहा था और पुलिस ने इस पर दस हजार का ईनाम घोषित किया हुआ था। घायल बदमाश रिजवान थाना कपूरपुर का टॉप टेन आरोपी है। इसके खिलाफ जिला हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ व गाजियाबाद में 34 मुकदमें दर्ज है। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें