फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुकदमों में वांछित 16 बदमाशों पर इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों में वांछित चल रहे 16 बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

एसपी द्वारा जारी आदेशों के तहत थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव सुनपुरा भोलारावल थाना ईकोटेक-3 जनपद नोएडा निवासी नीशू पर 25 हजार रुपये, गांव वैट थाना सिंभावली निवासी सलमान पर पांच हजार रुपये, गांव सरूरपुर थाना गढ़मुतेश्वर निवासी भूरे पर पांच हजार रुपये, मुस्तफा कालोनी कस्बा गढ़ निवासी शहजाद पर पांच हजार रुपये, गांव दिलावरपुर थाना पसियाना जनपद पटियाला पंजाब निवासी अजय पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन


सौतेले वाली गली मेरठ निवासी अमान कुरैशी पर पांच हजार रुपये, ऊंचा सद्दीकनगर मेरठ निवासी सोनू उर्फ चेयरमैन पर पांच हजार रुपये, खंभा वाली गली कस्बा व थाना लोनी निवासी जाकिर उर्फ मुन्ना पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने नगर कोतवाली से वांछित मेन बाजार कस्बा मुरादनगर मनिहारों जनपद गाजियाबाद निवासी नईम पर 10 हजार रुपये, रावली रोड मुरादनगर ग्रामीण जनपद गाजियाबाद निवासी वसीम पर दस हजार रुपये, नूरनगर की पुलिया खुशहाल कालोनी थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ निवासी शाहिद उर्फ सईद पर 15 हजार रुपये, पिलखुवा कोतवाली से ग्राम सिखैड़ा निवासी जावेद पर दस हजार रुपये, गांव ढबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद निवासी जाहिद पर दस हजार रुपये, कपूरपुर थाने से कौंडारा थाना हसायन जनपद हाथरस निवासी सतीश पर पांच हजार रुपये, टांडा छपरौली जनपद गाजियाबाद निवासी सत्यवीर पंडित पर पांच हजार रुपये, सिंभावली थाने से ग्राम राधना थाना किठौर निवासी शकील पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इसमें से किसी भी अपराधी के संबंध में किसी को कोई जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को (जिला नियंत्रण कक्ष हापुड़ 9454405126, यूपी 112 9044254829 एवं सोशल मीडिया सैल हापुड 7839869724) पर दें। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें