फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्थानांतरण आदेश की अनदेखी पर राजस्व निरीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं करने पर नगर पालिका परिषद के एक राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उन्हें डीएम कार्यालय हापुड़ से संबद्ध किया गया है। आदेश पत्र के अनुसार 31 मई को नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक ब्रह्मपाल का स्थानांतरण जनहित में नगर निगम शाहजहांपुर किया गया था। इस आदेश में तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन राजस्व निरीक्षक ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसके चलते तीन जुलाई को नगर निगम शाहजहांपुर की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि संबंधित कर्मचारी ने अब तक नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसके बाद शासन ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन व अपील नियमावली के तहत उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। आदेश में निलंबन अवधि के दौरान डीएम कार्यालय हापुड़ से संबद्ध रहने और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है। ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि शासन का आदेश प्राप्त हो गया है। आदेश के अनुरूप कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें