फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर जैन शिकंजी रेस्तरां का रास्ता किया बंद

Mon, 19 Jun 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। छिजारसी टोल के पास एनएचएआई की बिना अनुमति के चल रहे जैन शिकंजी रेस्तरां का रास्ता बंद कर दिया गया है। एनएचएआई द्वारा संचालक को तीन बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन इसका जवाब नहीं दिया गया। एनएचएआई की कार्यदायी संस्था एप्को चेतक ने रेस्तरां के रास्ते पर अवरोधक लगा दिया गया। एनएचएआई की कार्यदायी संस्था एप्को चेतक के महाप्रबंधक अमित शर्मा ने बताया कि हाईवे किनारे एवं उसकी भूमि पर बिना अनुमति चल रहे होटल, रेस्तरां एवं दुकान को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। छिजारसी टोल प्लाजा के पास बिना अनुमति संचालित जैन शिकंजी रेस्तरां के संचालक को तीन बार नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था। लेकिन संचालक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इसी कारण हाईवे से रेस्तरां का रास्ता अवरोधकर लगाकर बंद कर दिया गया है। बिना अनुमति रास्ता खोलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि रेस्तरां एनएचएआई की भूमि में नही है। लेकिन संचालक को हाईवे किनारे रेस्तरां संचालित करने के लिए नियमानुसार एनएचएआई से अनुमति लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें