फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सतर्कता - जिला अस्पताल और सीएचसी में 56 बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिला अस्पताल और गढ़ रोड स्थित सीएचसी में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 56 बेड आरक्षित किए हैं। इसके अलावा शासन से 11 और 12 अप्रैल को मॉक ड्रिल कराने के भी आदेश प्राप्त हुए हैं। उधर, जिलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में रोजाना 1800 जांच की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का पहला मामला काफी दिनों बाद आया है। लेकिन आसपास के जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति बढ़ गई है। हालांकि जिले में कोरोना की जांच अभी भी सीमित है। कोविड जांच केंद्रों पर करीब पांच सौ एनटीपीसीआर जांच हो रही हैं। लेकिन यह संख्या अपेक्षाकृत कम हैं। ऐसे में सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने रोजाना 1800 जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पतालों से सूचनाएं मिल रही हैं कि कोरोना के लक्षण जैसे मरीजों की जांच नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल आने वाले नजला जुकाम के मरीजों का सही तरीके से कोरोना सैंपल लिए जाए। शासन से निर्देश के बाद अस्पतालों में बेड और दवाइयों की स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिला अस्पताल और गढ़ रोड स्थित सीएचसी में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 56 बेड आरक्षित किए हैं। इसके अलावा शासन से 11 और 12 अप्रैल को मॉक ड्रिल कराने के भी आदेश प्राप्त हुए हैं। इसकी भी तैयारी तेज कर दी गई है। पर्याप्त मात्रा में एंटीजन किट की व्यवस्था करा दी गई है। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर टीमें रेंडम जांच करेंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए बचाव और एहतियात जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें और कोरोना जैसे लक्षण होने पर जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें