फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती के साथ युवक ने होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वहीं, झांसा देकर आरोपी ने कोर्ट मेरिज के दस्तावेज पर भी युवती से हस्ताक्षर करा लिए। वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर पीड़िता से 70 हजार रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले उसकी सहेली ने उसकी मुलाकात मोहल्ले के ही युवक से कराई थी। इसके बाद आरोपी फोन और मेसेज भेजने लगा। युवती का आरोप है कि 27 नवंबर 2022 को युवक अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसके पास पहुंचा और बहला फुसलाकर गाजियाबाद के होटल में ले गया। जहां आरोपियों ने मिलकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। शादी का झांसा देकर कोर्ट मैरिज के दस्तावेज में उसके हस्ताक्षर करा लिए और 70 हजार रुपये भी हड़प लिए। परिजनों ने युवती से पूछा तो शनिवार को उसने मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें