फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी को प्रेम जाम में फंसाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी गढ़ क्षेत्र के एक स्कूल में इंटर की छात्रा है। उसके साथ पढऩे वाले छात्र ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसने शादी का झांसा देकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अपने मोबाइल में उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़ित का कहना है कि बेटी ने इस संबंध में परिजनों को बताया। जिसके बाद वह आरोपी के घर पहुंचे, जहां आरोपी के परिजनों ने शादी के लिए हामी भर दी। बृहस्पतिवार को वह रिश्ता करने आरोपी के घर पहुंचे, तो उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। जिन्होंने उसके और उसके परिजनों के साथ अभद्रता भी की। सिंभावली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें