सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने अपने 20 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार देवर के साथ गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इसमें उल्लेख किया है कि 25 सितंबर की रात में आरोपी ने उसके देवर को जबरन कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बना लिया था। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद करने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला का कहना है कि उसके देवर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जो ठीक से बोल भी नहीं पाता है। अपने साथ दुष्कर्म की संगीन घटना होने से उसकी दिमागी हालत और भी बिगड़ गई है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।