सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने युवक पर प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।आरोप है कि युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। पीडि़ता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जा रही है।
गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन उसका पति शराब पीकर अभद्रता और मारपीट करता है। जिस कारण वह पति से अलग रहकर दिल्ली में नौकरी करती है। पति से अलग रहने के बाद जनपद मेरठ के गांव निवासी युवक ने उसके पास फोन किया और बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करता है। इस बीच दोनों के बीच फोन पर संपर्क होने लगा और बातों के दौरान उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला ने बताया कि आरोपी युवक उससे मिलने के लिए दिल्ली गया, जहां उसने उसके तीन माह के गर्भ को गिरवा दिया। वहीं पांच दिन पहले आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने पास चंडीगढ़ बुला लिया। जहां यौन शोषण करने के बाद बुधवार की सुबह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में पुराने हाईवे पर छोड़कर चला गया। महिला ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।