पिलखुवा। थानांतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर दो माह पहले भगा ले गया था। छह फरवरी को किशोरी का पता चलने पर वह अपनी पुत्री को ले आया था। पुत्री ने घर आकर बताया कि आरोपी युवक ने बंधक बनाकर उसके साथ दो माह तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि अब आरोपी युवक और उसके परिवार के सदस्य किशोरी को उनके साथ भेजने का दबाव बना रहे हैं। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद