गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि सोमवार की शाम उनकी 11 साल की बेटी घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पास के गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाला युवक उसे बहका-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब बेटी घर नहीं आई, तो उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर उसकी तलाश की। रात करीब 11 बजे बेटी नगर में ठंडी सड़क पर मिली। जिसने बताया कि आरोपी उसे अपने साथ गांव अठसैनी के जंगल में गेहूं के खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।