फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 29 Sep 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक अस्पताल से लौट रही 14 वर्षीय छात्रा को उसके मोहल्ले के ही रहने वाले युवक ने रेस्तरां में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि नाबालिग एक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। शुक्रवार को वह किसी काम से अस्पताल गई थी। इस दौरान जब वह घर लौट रही थी जिसके मोहल्ले के ही रहने वाले युवक ने रोक कर रेस्तरां में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन आरोपी के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वे पीड़िता और आरोपी को घर ले आए। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजन घर पहुंचे और छात्रा को छुड़ाकर घर ले आए। इसके बाद इन लोगों ने थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें