फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 22 साल बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी सरफराज पर वर्ष 2001 में किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया था। 22 साल पहले जमानत पर छूटने के बाद आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ। न्यायालय के आदेश पर पुलिस लगातार सरफराज की तलाश कर रही थी, लेकिन हर संभावित स्थान पर दबिश देने के बावजूद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि सिंभावली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वर्तमान में दिल्ली में रह रहा है। थाने में तैनात कांस्टेबल सचिन पवार और उदय कुमार ने कई दिनों की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें