गढ़मुक्तेश्वर। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने घर में घुसकर मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ दुष्कर्म किया था। मायके वालों को इस बारे में जानकारी मिलने पर महिला के भाई ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार की रात सूचना के आधार पर आरोपी को गांव शरीफाबाद के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।