फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य राज्य रैंकिंग में छठे स्थान पर पिलखुवा तो हापुड़ नगर पालिका को मिला 19वां स्थान

सार

जिससे तीनों नगर पालिका के अध्यक्ष व अधिकारी गदगद हैं।करीब तीन माह पहले जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सभी नगर पालिका क्षेत्रों में जाकर टीम ने सर्वे किया था। जो अभी भी लगातार जारी हैं।इसी का परिणाम है कि हापुड़ नगर पालिका परिषद को स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक कैटेगरी 2022 की रैकिंग में प्रदेश में 19वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, पिलखुवा नगर पालिका को इस वर्ष प्रदेश में छठा स्थान और देशभर में 16 स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य रैंकिंग में छठे स्थान पर पिलखुवा तो हापुड़ नगर पालिका को मिला 19वां स्थान
विज्ञापन

हापुड़। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा शनिवार को स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग जारी कर दी है। जिसमें नगर पालिका पिलखुवा को स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक कैटेगरी 2022 की रैकिंग में प्रदेश में छठा व हापुड़ को 19 स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि देशभर में पिलखुवा को 16वां व हापुड़ को 159वां स्थान मिला है। जबकि गढ़ नगर पालिका को एक लाख से कम आबादी वाले गंगा शहरों में देश में पहला स्थान मिला है। जिससे तीनों नगर पालिका के अध्यक्ष व अधिकारी गदगद हैं।
करीब तीन माह पहले जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सभी नगर पालिका क्षेत्रों में जाकर टीम ने सर्वे किया था। जिसमें टीम लोगों से सफाई व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया था। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जाकर टीम ने सफाई व्यवस्था की जांच की थी। जिले की तीनों नगर पालिका क्षेत्रों में टीम ने करीब तीन से चार दिन तक सर्वे किया था। उस दौरान करीब एक लाख की आबादी वाले हापुड़ नगर पालिका परिषद के अलावा पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर ने शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए कड़े कदम उठाए थे। जो अभी भी लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी का परिणाम है कि हापुड़ नगर पालिका परिषद को स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक कैटेगरी 2022 की रैकिंग में प्रदेश में 19वां स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि देशभर में 159वां स्थान मिला। पिछले वर्ष के मुकाबले नगर पालिका की रैकिंग में सुधार हुआ है। पिछले वर्ष प्रदेश स्तर पर पालिका को 20वां स्थान मिला था। जबकि देशभर में 224वां स्थान मिला था। वहीं, पिलखुवा नगर पालिका को इस वर्ष प्रदेश में छठा स्थान और देशभर में 16 स्थान मिला है। पिछले वर्ष पिलखुवा को प्रदेश में 16वां और देशभर में 22 स्थान मिला था।
पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत व गीता गोयल ने इस सफलता का श्रेय मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई कर्मियों व लिपिकों के साथ साथ नगर की जनता को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें