फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान फिर राकेश त्यागी को

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। राकेश त्यागी को दोबारा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। राकेश त्यागी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा। हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर गठबंधन की जीत का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी दोहराया। बधाई देने वालों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, गौरव गर्ग, जितेंद्र नागर, सौरभ शर्मा, बिजेंद्र त्यागी, लाल बहादुर और सीमा शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें