फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रेम प्रसंग में हुई थी राजकुमार की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2023 09:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। तीन दिन पहले हाफिजपुर थाना क्षेत्र के जंगल में हुई चचौई निवासी राजकुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाठी डंडे व अन्य सामान बरामद किया है। मुख्य आरोपी पत्नी से राजकुमार के प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज था। ऐसे में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम एक युवक का शव कुराना टोल के पास अब्दुल्लापुर मोड़ी के जंगल में एक बाग में पड़ा मिला था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त राजकुमार के रूप में की थी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी।

एसपी अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी सुशील की पत्नी से राजकुमार के प्रेम संबंध थे। जिसके चलते वह कुछ दिन पहले उसे छोड़कर राजकुमार के पास रहने लगी थी। इन बातों से सुशील नाराज था। इसके अलावा गांव की ही रहने वाली हेमलता और भूरा पर मृतक राजकुमार के तीन लाख रुपये उधार थे। राजकुमार इन लोगों से अपने रुपयों का तकादा कर रहा था। ऐसे में इन लोगों ने मिलकर राजकुमार की हत्या की योजना बनाई। बुधवार को हेमलता ने फोन करके राजकुमार को अपने रुपये ले जाने के लिए बुलाया था। जब राजकुमार पहुंचा तो हेमलता ने उसे 20 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन


इसी दौरान सुशील के साथ राजू उर्फ राजकुमार, आकाश, भूरा, सुशील, विवेक आदि भी पहुंच गए। इन लोगों ने राजकुमार को घेर लिया और लाठी डंडो से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए दो डंडे, मोबाइल की बैटरी, मृतक का पर्स, पेन कार्ड आधार कार्ड, मृतक को दिए गए रुपये और उसकी बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें