फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रेलवे रोड फाटक पांच दिन बंद, बाजार पहुंचना होगा मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर का रेलवे रोड पर स्थित फाटक रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते पांच दिन बंद रहेगा। इससे हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी और बाजार पहुंचने में परेशानी बढ़ेगी। रेलवे के अनुसार, रेलवे रोड फाटक संख्या 82 पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 30 नवंबर सुबह आठ बजे से चार दिसंबर रात आठ बजे तक आवागमन बंद रहेगा। इस मार्ग पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। रेलवे रोड पर कई दुकानें भी हैं, जिनके ग्राहकों को दूसरे रास्तों से आना पड़ेगा। बाजार में प्रवेश के लिए अब चंडी रोड और गांधी रोड का इस्तेमाल करना होगा। सेक्शन इंजीनियर जगबीर सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए फाटक बंद किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें