फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो दिन में 1.35 लाख का पानी पी गए रेल यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। ऐसे में लोगों का गला सूख रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पानी पीकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। प्यास बुझाने के लिए इन दिनों रेलवे स्टेशन पर रेल नीर की भी मांग बढ़ गई है। रेल यात्रियों ने दो दिन में 1.35 लाख रुपये से अधिक का पानी पीया है।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने प्रमुख स्टेशनों को रेल नीर स्टेशन घोषित रखा है, इसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इन रेलवे स्टेशन पर वेंडरों द्वारा सिर्फ रेल नीर पानी की बेचा जा सकता है, अन्य बोतल बंद पानी की बिक्री प्रतिबंध है। इसके लिए आईआरसीटीसी द्वारा डासना में रेल नीर प्लांट भी लगाया है।

भीषण गर्मी में रेलयात्रा के दौरान लोगों का गला सूख रहा है। ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकते ही पानी की टोटियों पर पानी लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लग जाती है तो अनेक यात्री वैंडर से पानी खरीदते हैं, जिससे रेल नीर की मांग बढ़ गई है। पिछले दो दिनों में करीब डेढ़ लाख रुपये की नौ हजार रेल नीर बोतल बिकी हैं।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि गर्मी को देखते हुए स्टेशन परिसर में सभी वाटर कूलर चालू कराकर यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। गर्मी के कारण बोतल बंद रेल नीर पानी की भी डिमांड बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें